कानपुर पहुंचे द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, फिल्म का विरोध करने वालों के लिए कही ये बात

वीडियो डेस्क। पूरे देश में चर्चा का विषय बनी 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री कानपुर पहुंचे। कानपुर पहुंचने के बाद उन्होंने फिल्म का विरोध करने वालों पर तगड़ा प्रहार किया। विवेक ने कहा कि आतंकवाद बहुत बड़ा व्यवसाय बन चुका है। इस फिल्म के माध्यम से इसे एक्सपोज (उजागर) किया गया है। सैनिकों पर लगने वाले बर्बरता के झूठे आरोपों का भी फिल्म के माध्यम से खुलासा किया गया है। 

/ Updated: Mar 22 2022, 06:50 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। पूरे देश में चर्चा का विषय बनी 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री कानपुर पहुंचे। कानपुर पहुंचने के बाद उन्होंने फिल्म का विरोध करने वालों पर तगड़ा प्रहार किया। विवेक ने कहा कि आतंकवाद बहुत बड़ा व्यवसाय बन चुका है। इस फिल्म के माध्यम से इसे एक्सपोज (उजागर) किया गया है। सैनिकों पर लगने वाले बर्बरता के झूठे आरोपों का भी फिल्म के माध्यम से खुलासा किया गया है। इसलिए कुछ लोगों को बुरा लग रहा और वे परेशान हैं। विवेक अग्निहोत्री अपनी पत्नी व फिल्म की प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी के साथ आर्यनगर में रहने वाले मौसेरे भाई शरद तिवारी से मिलने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सालों से दबी सच्चाई को फिल्म के माध्यम से सामने लाने का प्रयास किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान कि गोधरा और लखीमपुर कांड पर भी फिल्म बननी चाहिए पर विवेक ने कहा कि ये लोग तो राजा हैं और हम रंक। जरूरत है तो खुद ही फिल्म बना लें। इसके अलावा ओवैसी पर भी उन्होंने कटाक्ष किया।