काशी हिंदू विश्वविद्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर जमकर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू वाराणसी पहुंचे। यहां काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी औऱ राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश तोड़ने के अलावा कोई काम नहीं किया। 

/ Updated: Sep 08 2022, 04:08 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू पहुंचे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति समुदाय के योगदान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश तोड़ने के सिवाय कोई काम नहीं किया है।
किरण रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी के बातों को ध्यान से सुनिए वह हर एक प्रदेश को दूसरे प्रदेश से अलग करने की बात करते हैं। भाषा और धर्म के आधार पर देश को तोड़ने का काम कांग्रेस और राहुल गांधी करते है, वह क्या देश जोड़ेंगे वह देश को कमजोर कर रहे है।