पुराना यातायात पुल: कोठियों की ईंट गिरने से हङकंप, पैदल पुल को भी बंद कर लिखी चेतावनी

यातायात पुल बंद होने के बाद पैदल पुल से मनाही के बावजूद साइकिल व पैदल लोगों का आना जाना जारी था। कानपुर पीडब्ल्यूडी ने पैदल पुल बंद होने की चेतावनी लिखी है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी हालत में इस पुल से जाने पर लोगों को पूर्णतया रोका जाए। 

/ Updated: Jul 07 2022, 01:03 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव: शुक्लागंज का पुराना यातायात पुल अप्रैल 2021 में उन्नाव और कानपुर जिला प्रशासन ने यातायात के लिये बंद कर दिया था। तब से अब तक बंद चल रहा है। नीचे पैदल पुल से साइकिल और पैदल लोगों का आना जाना जारी था। बीते दिन कानपुर की ओर से दसवीं कोठी का ऊपरी हिस्सा भरभरा कर गिर गया। जिससे गंगा स्नान कर रहे लोगों में हड़कम्प मच गया। इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी गई ओर हड़कंप मच गया। 

5 अप्रैल 2021 को पुराने यातायात पुल की चार कोठियों में दरार आने पर रातों रात कानपुर और उन्नाव जिला प्रशासन ने बंद करा दिया था। तब से लोगों ने चालू कराने के लिये काफी प्रयास किया, कानपुर लखनऊ और दिल्ली के विशेषज्ञों की जांच टीम भी आई। दिल्ली की सीआरआरआई की टीम ने भी जांच की। सभी ने पुल की मियाद पूरी होने की बात कही और पुल खोलने से इंकार कर दिया। बीते दिन कानपुर से दसवीं कोठी का ऊपरी हिस्सा भर भराकर गिर गया। गंगा की बीच धारा में होने के कारण किसी को पता नहीं चला। मछुआरों की नजर पड़ी, उन्होंने जानकारी दी। जिस पर कानपुर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। पैदल पुल को भी बंद कर दिया। जो लोग पुल चालू कराने के लिये प्रयास कर रहे थे, उन्होंने बताया कि वास्तव में पुल जर्जर हालत में हैं। यदि यातायात के लिये खोल दिया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

अभी तक जल्दी निकलने और पैदल साइकिल सवार पुराने पुल से आते जाते थे, अब पूरा भार नवीन पुल पर रहेगा। ऐसे में अब जाम लगने की भी स्तिथि उतपन्न होगी। फिलहाल अभी कोई दूसरे पुल बनाये जाने को लेकर कवायद भी नही शुरू हुई है।