खेत में काम कर रहे किसान पर 4 युवकों ने किया हमला, पीड़ित को ही फंसाने के लिए दबंग लगा रहे ये आरोप 

उन्नाव में खेत में काम कर रहे किसान पर 4 युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार हमलावर अब पीड़ित किसान पर ही छेड़छाड़ जैसा गंभीर आरोप लगा रहे हैं। 

/ Updated: Aug 02 2022, 05:47 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव जनपद के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरापुर गांव निवासी  विमलेश पुत्र सोबरन लाल अपने खेत में खाद डालने गए थे। ऐसे भी अमरूद के बाग में कुछ युवक फल तोड़ रहे थे। तभी किसान फल तोड़ने का विरोध करने लगा। तभी उन युवकों ने किसान पर हमला कर दिया युवकों के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में किसान को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आनन फानन घायल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

घायल की पत्नी ज्योति वर्मा के मुताबिक विमलेश खेत में खाद डालने गए थे। इस बीच बाग में अमरूद तोड़ रहे लोगों का विरोध किया। जिसमें एक लड़की समेत दो लोग बाग से भाग निकले। बाग के चारों तरफ लगे कटीले तारों में भाग रहे तीनों लोग फंस गए। इसके बाद बाद में मौजूद चार युवकों ने भागने की बजाय किसान पर हमला कर दिया। हमले में किसान लहूलुहान हो गया। और जान बचाकर मौके से भाग निकला। घर पहुंचते ही किसान बेहोश हो गया। जिसके बाद पत्नी 108 एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएससी लेकर आई जहां से गंभीर हालत बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अब वही लोग लड़की को आगे कर छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगा रहे है।