यूथ कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को याद दिलाया उनका वादा, सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर एफआईआर दर्ज, देखें पोस्टर

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर डीएम ऑफिस के मुख्य द्वार से सटी महंगाई पर केंद्र सरकार को मुंह चिढ़ाती एक होर्डिंग यूथ कांग्रेस द्वारा लगाई गई थी। होर्डिंग पर केंद्र सरकार व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तीखी टिप्पणी की गई थी। जिसको लेकर प्रशासन और भाजपाई पहले तो बेखबर थे।

/ Updated: Jul 14 2022, 06:36 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

सुल्तानपुर: रसोई गैस के आसमान छूते भाव पर सियासत गरमा गई है। यूथ कांग्रेस द्वारा आज एक होर्डिंग ठीक DM ऑफिस गेट के पास लगाई गई। जिससे सत्ताधारी दल में हलचल मच गई। आनन-फानन में अधिकारियों ने होर्डिंग को उरवाया। इस क्रम में एक मुकदमा भी कोतवाली नगर में दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर डीएम ऑफिस के मुख्य द्वार से सटी महंगाई पर केंद्र सरकार को मुंह चिढ़ाती एक होर्डिंग यूथ कांग्रेस द्वारा लगाई गई थी। होर्डिंग पर केंद्र सरकार व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तीखी टिप्पणी की गई थी। जिसको लेकर प्रशासन और भाजपाई पहले तो बेखबर थे। वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तब अधिकारी जागे, तत्काल प्रभाव से होर्डिंग को उतरवाया गया। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट कहकशां अंजुम ने मीडिया को बताया कि कलेक्ट्रेट गेट के बाहर होर्डिंग लगवाई गई थी उसको उतरवा दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उसमें एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच के बाद जो दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

स्मृति ईरानी को उनका वादा याद दिलाने के लिए लगाई होर्डिंग 
उधर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्रा ने कहा है कि यह होर्डिंग हमने भाजपा और स्मृति ईरानी को उनका वादा याद दिलाने के लिए लगाया है। 2014 में गैस सिलेंडर 410 रुपए में बिकता था तो स्मृति ईरानी किस तरह सड़कों पर व्यवहार करती थी। आज गैस सिलेंडर साढ़े ग्यारह सौ में बिक रहा है तो उनका क्या रोल है हमने जनता को यह दिखाने का प्रयास किया है। हम यह चाहते हैं की जनता को महंगाई और भाजपा की नीतियों के बारे में बताया जाए।