शातिर अपराधियों की संपत्ति पर यूपी पुलिस ने की कार्रवाई, योगी के आदेश पर 53 लाख का मकान हुआ कुर्क

प्रदेश में पुनः योगी सरकार बनने के बाद अपराधियों की शामत आ गई है। अवैध तरीके से धन अर्जित कर बनाई गई संपत्ति पर योगी सरकार के आदेश के बाद कुर्क कर उस पर नोटिस चस्पा कर दिया गया।

/ Updated: May 12 2022, 08:25 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मथुरा: प्रदेश में पुनः योगी सरकार बनने के बाद अपराधियों की शामत आ गई है। अवैध तरीके से धन अर्जित कर बनाई गई संपत्ति पर योगी सरकार के आदेश के बाद कुर्क कर उस पर नोटिस चस्पा कर दिया गया।

गुरुवार को थाना गोवर्धन क्षेत्र के अंतर्गत देवसेरस गांव में अपराधियों की संपत्तियों को कुर्क किया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अपराधियों के मकानों पर नोटिस चस्पा करने के साथ ही उन्हें सील किया गया। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कुर्की की कार्रवाई की गई। सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देवसेरस में कुर्क की कार्रवाई की गई है। अपराधी शमीम और साजिद की क़रीब 53 लाख की संपत्ति को कुर्क किया गया है। दोनों अपराधियों की संपत्ति गांव देवसेरस में अवैध तरीके से धोखाधड़ी कर अर्जित की गई थी। संपत्ति को कुर्क किया गया। शातिर अपराधी शमीम और साजिद की 53 लाख रुपए की मकान सम्पत्ति को कुर्क किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों अपराधियों पर धोखाधड़ी लूट ,डकैती, हत्या जैसे करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गैंगेस्टर मामले दोनो के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की है।