बहनों के बचाने के लिए चीखते रहे जीजा और जीजी, आखों के सामने पानी में डूब गईं दो जानें

वीडियो डेस्क। यूपी के सिद्धार्थनगर नगर के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के हरैया में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नदी पर नहाने गईं दो लड़कियों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बबलू पाण्डेय की बेटी रिया पाण्डेय जिसकी उम्र 16 साल और  उसके मामा की लड़की आकांक्षा उर्फ़ शिवांगी जिसकी उम्र लगभग 17 बताई जा रही है। 

/ Updated: Mar 20 2022, 09:16 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। यूपी के सिद्धार्थनगर नगर के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के हरैया में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नदी पर नहाने गईं दो लड़कियों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बबलू पाण्डेय की बेटी रिया पाण्डेय जिसकी उम्र 16 साल और  उसके मामा की लड़की आकांक्षा उर्फ़ शिवांगी जिसकी उम्र लगभग 17 बताई जा रही है। दोनों दोपहर में अपने दीदी व जीजा के साथ घर से सटे लगभग 500मीटर दूर बूढी राप्ती में नहाने गयी थी। तभी अचानक रिया और शिवांगी गहरे पानी में पहुंच गईं। उसे बचाने रिया की बहन व जीजा दौड़े लेकिन उनके शोर मचाने से उनके पास में नहा रहे लड़कों को पता चला कि   रिया के दीदी व जीजा भी डूब रहे हैं। लड़को ने उनको बचाया और फिर रिया और शिवांगी को बचाने गए। लेकिन तब तक दोनों डूब चुकी थीं।  गांव वालों की मदद से 1 घंटे बाद दोनों को पानी से निकला गया  तब उनकी सांसे चल रही थी तुरंत थानाअध्य्क्ष दिनेश कुमार सरोज जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।