डॉन से धमकी, 5 लाख की फिरौती और जान से मारने की कोशिश... दबंगों ने महिला के साथ जो किया
वीडियो डेस्क। यूपी के आगरा में शाहगंज में रहने वाली एक महिला ने अपना वीडियो शेयर कर योगी और पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि कुछ दबंग उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला दबंगों की ब्लैकमेलिंग और चौथवसूली से परेशान है। महिला ने अपना वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई है।
वीडियो डेस्क। यूपी के आगरा में शाहगंज में रहने वाली एक महिला ने अपना वीडियो शेयर कर योगी और पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि कुछ दबंग उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला दबंगों की ब्लैकमेलिंग और चौथवसूली से परेशान है। महिला ने अपना वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई है। महिला का नाम डॉ गरिमा है जो एक अस्पताल की संचालक है। महिला का कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो उसे मजबूरी में आगरा छोड़कर जाना पड़ेगा। महिला वीडियो में दबंगों के नाम भी बता रही है।