5 वायरल खबरें: शख्स ने खुद पुलिस से की रिक्वेस्ट, 'इस कारण करो मुझे अरेस्ट'

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया

/ Updated: Dec 16 2019, 07:08 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

ये हैं देसी जस्टिन बीबर, खेतों में यूं दिखाया अपना टैलेंट
सोशल मीडिया पर कर्नाटक के एक किसान का वीडियो वायरल हो रहा है। किसान की पहचान प्रदीप के नाम से हुई। किसान खेतों में लुंगी पहनकर जस्टिन बीबर का बेबी सांग गाते नजर आया। इसके साथ ही प्रदीप ने इस गाने पर ठुमके भी लगाए। अभी तक इस वीडियो को हजारों बार देखा गया है।

शख्स ने किया पुलिस को कॉल, खुद कहा मुझे करो अरेस्ट
सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। इस शख्स ने खुद पुलिस को कॉल लगाया और उनसे अरेस्ट करने की रिक्वेस्ट की। लेकिन इसके पीछे की वजह  दिल को छू लेने वाली है। ये शख्स काफी ज्यादा शराब पीता है। इस कारण उसने पुलिस से रिक्वेस्ट की। ताकि जेल में रहकर वो शराब ना पिए।  


ईंट बनाते हुए मजदूर ने बनाया वीडियो, साथ में बेटे ने भी दिया साथ
सोशल मीडिया पर एक मजदूर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ईंट की भट्टी में काम करने वाला एक मजदूर अपने बेटे के साथ गाना गाता नजर आया। इसमें शख्स के बेटे ने भी पूरा साथ दिया। ये क्यूट वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।  


दुकान में मां का हटा बच्चे से ध्यान, चुराने पहुंच गई महिला
स्पेन में एक दुकान से बच्चे की चोरी का वीडियो वायरल हुआ। यहां एक महिला अपने बच्चे के साथ शॉपिंग करने आई थी। लेकिन थोड़ी देर में उसका ध्यान अपने बच्चे से हट गया।  इसके बाद एक महिला बच्चे के नजदीक आई। थोड़ी देर बाद वो धीरे-धीरे बच्ची को लेकर अपने साथ बाहर ले जाने लगी। लेकिन गार्ड ने सतर्कता के साथ महिला को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और महिला को अरेस्ट किया गया।  

फ्लिपकार्ट से शख्स ने ऑर्डर किया iPhone 11 Pro, बदले में मिला नकली फोन
सोशल मीडिया पर एक शख्स ने फ्लिपकार्ट से मंगवाए अपने ऑर्डर का वीडियो शेयर किया है। बेंगलुरु में रहने वाले रजनी कांत कुशवाह ने  iPhone 11 Pro ऑर्डर किया था। लेकिन जब उसने बॉक्स खोला, तो अंदर से नकली आईफोन निकला। इसमें फोन के पीछे कैमरा चिपकाया हुआ था। इस फेक कैमरे वाले फोन का वीडियो वायरल हो रहा है।