नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, शोक में डूबा हिंदुस्तान.... देखें 10 तस्वीरें

 शिंजो आबे जापान के नारा शहर में इलेक्शन कैंपने में स्पीच दे रहे थे। तभी 41 साल के हमलावर तेत्सुया यामागामी ने उनके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही आबे जमीन पर गिर पड़े। हमलावर का नाम  यामागामी तेत्सुया बताया जा रहा है। 
 

Share this Video

वीडियो डेस्क। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर इलेक्शन स्पीच के दौरान हमला हुआ। हमलावर ने उन्हें 2 गोली मारी। खबर है कि हमले के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। उनकी सांसे नहीं चल रहीं थी और धड़कन भी बंद थी। हालांकि उन्हें तुरंत एयर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के अनुसार शिंजो आबे जापान के नारा शहर में करीब 11:30 बजे इलेक्शन कैंपने में स्पीच दे रहे थे। तभी 41 साल के हमलावर तेत्सुया यामागामी ने उन्हें गोली मार दी। इस हमले के कई वीडियो सामने आए हैं। गोली लगते ही आबे जमीन पर गिर पड़े। अब शिंजो आबे के निधन की खबर सामने आई है। 

Related Video