Corona: मेटल बॉक्स में लोग, चीन में लोगों पर सख्त पाबंदियां... खाने के लिए भी तरसे

वीडियो डेस्क। साल 2019 में चीन में सबसे पहले कोरोना वायरस का पता चला था। चीन से ये वायरस पूरी दुनिया में फैल गया। लाखों लोगों की मौत हो गई। की परिवार तबाह हो गए। अभी भी तीसरी लहर में लाखों लोग कोरोना की चपेट में हैं। दुनिया भर में कोरोना फैलाने वाला चीन अब कैसे इस वायरस से जूझ रहा है इसका एक वीडियो सामने आया है। 
 

Share this Video

वीडियो डेस्क। साल 2019 में चीन में सबसे पहले कोरोना वायरस का पता चला था। चीन से ये वायरस पूरी दुनिया में फैल गया। लाखों लोगों की मौत हो गई। की परिवार तबाह हो गए। अभी भी तीसरी लहर में लाखों लोग कोरोना की चपेट में हैं। दुनिया भर में कोरोना फैलाने वाला चीन अब कैसे इस वायरस से जूझ रहा है इसका एक वीडियो सामने आया है। कोरोना से बचने के लिए हर देश ने प्रोटोकॉल बनाए हैं। लॉकडाउन, पाबंदियां से सख्त नियम बनाकर कोरोना के संक्रमण को कम करने की कोशिश करी जा रही है। वहीं चीन कोरोना को रोकने के लिए ऐसी पॉलिसी बना रहा है जो लोगों के लिए परेशानी बनता जा रहा है। चीन ने अपनी पॉलिसी के तहत कठिन नियम लागू किए हैं। लाखों लोगों को मेटल बॉक्स के अंदर क्वारंटिन किया गया है। इसमें गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। इन बक्सों में लकड़ी के बिस्तर और ट्वायलेट की व्यवस्था है। इतना ही नहीं चीन में लगभग 20 मिलियन लोग घरों में कैद हैं। खाना खरीदने के लिए उनके घर से बाहर निकलने पर भी प्रतिबंध है। 

Related Video