Taiwan Earthquake Video: पहाड़, बिज्र, बिल्डिंग गिरे...ट्रेनें झूलने लगीं, देखें भूकंप के डराने वाले वीडियो

ताइवान में रविवार की सुबह 6.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।  दोपहर में यहां 7.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इस भूकंप से पेड़ गिर गए, पहाड़ तिरक गए। कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं। ब्रिज गिर गए हैं।

Share this Video

वीडियो डेस्क। ताइवान (Taiwan) में पिछले शनिवार से लेकर रविवार शाम तक तीन भयानक भूकंप (Earthquakes) आ चुके हैं और 47 झटके लोगों ने महसूस किये हैं। ताइवान के पूर्वी इलाके में स्थित पूर्वी काउंटी ताइतुंग (Taitung) में भूकंपों का केंद्र रहा है। शनिवार को यहां 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। फिर रविवार की सुबह 6.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। दोपहर में यहां 7.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। इस भूकंप से पेड़ गिर गए, पहाड़ तिरक गए। कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं। ब्रिज गिर गए हैं पटरी पर खड़ी ट्रेन हिलती हुई नजर आईं। ब्रिज टूटने की वजह से कई गाड़ियां ब्रिज के नीचे गिर गईं। मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी दी हैं। 

Related Video