मुइज्जू ने दी 15 मार्च तक डेडलाइन, आखिर मालदीव में क्या कर रहे हैं भारतीय सैनिक- Watch Video

मालदीव में भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने के लिए डेडलाइन तय कर दी है। हालांकि सवाल यह खड़ा हो रहा है कि भारतीय सैनिक मालदीव में क्यों है? रिपोर्टस के अनुसार वहां सिर्फ 88 भारतीय सैनिक हैं।

/ Updated: Jan 15 2024, 12:32 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मालदीव की ओर से भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने के लिए डेडलाइन तय कर दी गई है। हालांकि इस बीच लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्यों भारतीय सैनिक मालदीव में हैं? ज्ञात हो कि राष्ट्रपति मुइज्जू इंडिया आउट के नाम पर ही चुनाव जीते हैं। यह सीधे तौर पर भारतीय सैनिकों को बाहर निकालने के लिए था। रिपोर्ट्स के अनुसार मालदीव में सिर्फ 88 भारतीय सैनिक हैं। इन भारतीय सैनिकों को मालदीव के सैनिकों को युद्ध, बचाव और सहायता कार्यों में प्रशिक्षण देने के लिए भेजा गया है। हालांकि वहां के कुछ राजनेता इसका विरोध कर रहे हैं।