ब्रेकअप की खबरों के बीच डिनर डेट पर स्पॉट हुए अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, प्यार में डूबे आए नजर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

/ Updated: Oct 02 2023, 03:04 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को हाल ही में बांद्रा के एक रेस्टोरेंट से बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। अब वहां से दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर डिनर डेट के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हैं और अपनी कार में जाकर बैठ जाते हैं। हालांकि वहां मौजूद पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने में लगे रहते हैं। इस दौरान मलाइका ने ब्लू डेनिम के साथ ब्लैक टॉप पहन रखा है। वहीं अर्जुन कपूर ने ब्लैक पैंट के साथ ग्रे लूज फुल स्लीव की टी-शर्ट पहन रखी है। अब इस वीडियो को देखने के बाद लग रहा है कि दोनों के बीच सारी चीजें एकदम ठीक है और इतने दिनों से उनके ब्रेकअप की महज अफवाहें उड़ी थीं, जिन पर अब ब्रेक लग गया है। आपको बता दें अर्जुन कपूर और मलाइका 5 साल से एक-दूसरे डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच 12 साल का ऐज गैप है, जिस वजह से कपल अक्सर चर्चा में रहता है।

और पढ़ें..

अमिताभ बच्चन की बहू और नातिन ने पेरिस फैशन वीक 2023 में बिखेरा जलवा, Viral Video में देखें ऐश्वर्या राय-नव्या ने कैसे लूटी महफिल

Read more Articles on