- Home
- World News
- बिकिनी फोटो पोस्ट कर सोशल मीडिया पर महिला डॉक्टर ने फैलाई सनसनी, चली गई नौकरी, पासपोर्ट भी हुआ जब्त
बिकिनी फोटो पोस्ट कर सोशल मीडिया पर महिला डॉक्टर ने फैलाई सनसनी, चली गई नौकरी, पासपोर्ट भी हुआ जब्त
नेपीडाव। म्यांमार की एक महिला डॉक्टर को अपनी बिकिनी फोटोज के चलते नौकरी गंवानी पड़ी। 22 साल की उम्र में डॉक्टर बनीं नांग म्वे सान (Nang Mwe San) को मॉडलिंग का भी शौक है। वह समुद्र किनारे अपना फोटोशूट कराती और एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करतीं। नांग म्वे सान ने अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी। उनके फैन्स की संख्या लाखों में हो गई। इस बीच बिकिनी फोटोज पोस्ट करने के चलते उन्हें डॉक्टर की नौकरी से निकाल दिया गया। इसके साथ ही सरकार ने पासपोर्ट भी जब्त कर लिया। इसके चलते वह देश से बाहर नहीं जा सकतीं। देखें तस्वीरें...

नौकरी से निकाले जाने के बाद नांग म्वे सान की आमदनी का एकमात्र जरिया मॉडलिंग रह गया है। इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से अधिक फॉलोअर हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें यहां पोस्ट करती हैं। मॉडलिंग से वह लाखों रुपए कमा रहीं हैं।
नांग म्वे सान बचपन से ही मॉडल बनना चाहती थी। वह पढ़ने में होशियार थी। परिजन चाहते थे कि बेटी पढ़-लिखकर डॉक्टर बने। माता-पिता के कहने पर वह डॉक्टर बन गईं, लेकिन इसके साथ ही मॉडलिंग भी जारी रखा।
उन्होंने कुछ सालों तक अस्पताल में डॉक्टर के रूप में मरीजों का इलाज किया। इसके साथ ही प्रोफेशनल फोटोशूट्स में भी शामिल होती रहीं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन्हें ग्लैमरस फोटो खिंचवाने से मना किया जाता था, लेकिन वह नहीं मानीं।
डॉक्टर की नौकरी से निकाले जाने के बाद वह अब पूरी तरह से अपने मॉडलिंग करियर पर ध्यान दे रहीं हैं। घूमने-फिरने की शौकीन नांग म्वे सान को ट्रैवल बैन के चलते काफी परेशानी हो रही है। इसके चलते वह छुट्टी मनाने देश से बाहर नहीं जा पा रही हैं।
सोशल मीडिया पर उनके समर्थक पासपोर्ट जब्त होने को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं। लोग सरकार से अपील कर रहे हैं कि मॉडल पर लगाई गई पाबंदी को हटाया जाए और उनका पासपोर्ट जारी किया जाए।
न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में नांग म्वे सान ने कहा कि उनके देश में महिला और पुरुषों के बीच काफी अंतर किया जाता है। महिला चाहे कितना भी अच्छा काम करे। चाहे वह कितने भी ऊंचे पद पर रहे, लेकिन हमेशा उसे उसके कपड़े से जज किया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।