
पापा विधायक हैं हमारे! MLA की बेटी ने महिला पुलिस को जड़ा थप्पड़, मंदिर के अंदर हो गया कांड
कर्नाटक से भाजपा विधायक की बेटी का थप्पड़कांड वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला श्रीरंगपटना स्थित मंदिर से सामने आया है। यहां भाजपा विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी और पुलिस सब इंस्पेक्टर के बीच में विवाद हुआ। विवाद से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिख रही महिला अधिकारी सविता बी. पाटिल हैं। इस मामले में महिला पुलिस अधिकारी और विधायक की बेटी दोनों के ही द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया है।