
PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? जियो सेंटर से गिरफ्तार हुए 2 संदिग्ध और बंदूक भी मिली
PM Modi Mumbai : पीएम मोदी के मुंबई में कार्यक्रम से पहले बड़ी चूक सामने आई है। पुलिस ने यहां से 2 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिया गया एक शख्स खुद को पीएमओ का अधिकारी बता रहा था। उसके साथ अंगरक्षक भी था जो बंदूक लिए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। जांच में पीएमओ कार्ड भी सामने आया जिसे पुलिस ने जांच के बाद फर्जी पाया। इसके बाद ही दोनों को हिरासत में लिया गया।