जब छाती तान प्यार मांगने लगा कंगारू, करने लगा ऐसी डिमांड

वैसे तो ये देश कई तरह के खतरनाक जानवरों का घर माना जाता है, लेकिन यहां से कई क्यूट वीडियोज भी सामने आते रहते हैं। 

Share this Video

ऑस्ट्रेलिया: वैसे तो ये देश कई तरह के खतरनाक जानवरों का घर माना जाता है, लेकिन यहां से कई क्यूट वीडियोज भी सामने आते रहते हैं। 

ज्यादातर आप सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रलिया में खतरनाक सांप के वीडियोज देखते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर यहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्यूट वीडियो में एक कंगारू अपनी छाती तानकर लाड लगाने को कहता नजर आ रहा है। 

इस वीडियो में एक महिला उसके सीने पर हाथ फिराती नजर आ रही है। थोड़ी देर के बाद वो अपना हाथ हटा लेती है। जिसके बाद कंगारू उसे इशारे में और ज्यादा दुलार करने को कहता है। 

लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।वीडियो में कंगारू के ऐसा करने के बाद महिला को हंसते हुए सुना जा सकता है। अभी तक इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है। कुछ लोगों को जहां ये वीडियो पसंद आ रहा है वहीं कुछ लोगों को ये क्रीपी भी लग रहा है।

ये भी पढ़ें: महिला की छाती सूंघता रहता था कुत्ता, इस भयंकर बीमारी की तरफ कर रहा था इशारा

बच्चों में फैल रही है ये भयानक बीमारी

ये है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, बनने का तरीका देख आ जाएगी उल्टी

Related Video