ISRO Aditya L1 Launch Video: भारत का पहला सूर्य मिशन हुआ लॉन्च, देखें सबसे पहला वीडियो

भारत ने 2 सितंबर शनिवार को अपना पहला सूर्य मिशन लॉन्च किया। इसे श्री हरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इस लॉन्च को भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

/ Updated: Sep 02 2023, 12:06 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने शनिवार 2 सितंबर को अपना पहला सूर्य मिशन लॉन्च किया। 11 बजकर 50 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य एल 1 मिशन को लॉन्च किया गया। इसे भारत के सबसे भरोसेमंद रॉकेट पीएसएलवी से अंतरिक्ष में पहुंचाया जाएगा। 23 अगस्त को इसरो ने मिशन चंद्रयान-थ्री द्वारा चांद पर कदम रखा था। इस सफलता के बाद अब इसरो सूर्य के लिए अपना पहला मिशन भेज रही है। आदित्य एल 1 को धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेंजियन प्वाइंट वन में स्थापित किया जाएगा। यहां से यह सूर्य का अध्ययन करेगा।