
Maharashtra Amravati Hospital में Ventilator Blast, 3 नवजात बच्चों की मौत पर युवक ने बताई आंखोंदेखी
महाराष्ट्र में अमरावती हॉस्पिटल में वेंटिलेटर ब्लास्ट औऱ आग लगने की घटना के मामले में प्रत्यक्षदर्शियों ने आंखोंदेखी बताई। उन्होंने बताया कि किस तरह से इस घटना के बारे में लोगों को पता चला और देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल मच गया। लोग अपने और अपनों की जान बचाने के लिए इधर उधर भागते हुए नजर आए। फिलहाल इस मामले में अब जांच की बात भी कही जा रही है।