
9 सितंबर सुबह की बड़ी खबरें: पानी में डूबे हजारों ट्रैक्टर, बिहार में बाढ़ का सबसे खौफनाक मंजर
9 सितंबर सुबह की बड़ी खबरें: बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। तमाम जगहों पर लोगों के फंसने की जानकारी सामने आ रही है। इस बीच एक ऐसी भी तस्वीर सामने आई जिसमें सैकड़ों हजारों ट्रैक्टर बाढ़ के पानी में फंसे नजर आए। दरअसल गंगा के किनारे बना एक ट्रैक्टर यार्ड पूरी तरह से जलमग्न हो गया। जिसके बाद यह तस्वीर देखने को मिली है।