
'सैलाब आया... सब बह गया' नेपाल में बाढ़ की आंखोंदेखी, जानें कैसा था भयानक मंजर । Nepal Flood
नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने लोगों की जिंदगी पूरी तरह तबाह कर दी है। बाढ़ के बाद कई इलाकों में घर उजड़ गए हैं और लोगों के सामने रहने और खाने का संकट खड़ा हो गया है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, पानी के तेज बहाव ने घरों और सामान को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई लोगों के घर धंस गए हैं, तो कई परिवार अपना सब कुछ खो चुके हैं।