जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए मुठभेड़ में एक आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। ऑपरेशन अखल के दौरान यह सफलता मिली है। यहां रात भर रुक रुककर गोलीबारी हुई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है। दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां बने रहें।

10:59 PM (IST) Aug 02
Raksha Bandhan Mehndi Design 2025: रक्षाबंधन पर अगर आप पारंपरिक पोशाक पहनने जा रही हैं, तो इस बार सिर्फ कपड़ों पर ही नहीं, मेहंदी पर भी थोड़ा एक्सपेरिमेंट करें। ये 7 मेहंदी डिजाइंस आपके लुक को एक नया और ट्रेंडी ट्विस्ट दे सकते हैं।
10:55 PM (IST) Aug 02
Election Commission ने Rahul Gandhi को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में "चुनाव रिगिंग" के आरोपों पर बातचीत के लिए बुलाया था लेकिन दो महीने बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। क्या राहुल के दावे थे बेबुनियाद?
10:35 PM (IST) Aug 02
Son Of Sardaar 2 और Dhadak 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी खास कमाल नहीं किया, दोनों फिल्मों ने अपने-अपने पहले दिन के लगभग बराबर ही कमाई की। Ajay Devgn की फ़िल्म ने दो दिनों में 14.75 करोड़ और Dhadak 2 ने 7.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
10:18 PM (IST) Aug 02
Mani Shankar Aiyar on Shashi Tharoor: मणिशंकर अय्यर ने शशि थरूर की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि 33 देशों में से किसी ने भी पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी नहीं ठहराया। उन्होंने सरकार की विदेश नीति पर तीखा हमला किया।
09:55 PM (IST) Aug 02
02 August 10 Big News: अनिल अंबानी से जुड़े 3 हजार करोड़ घोटाला में ईडी ने पहली गिरफ्तारी की है। पूर्व पीएम देवेगौड़ा के नाती को रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। रजनीकांत की फिल्म कुली का ट्रेलर लांच किया गया।
09:52 PM (IST) Aug 02
25 जुलाई को रिलीज हुई 'महावतार नरसिम्हा' का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इस मूवी ने इससे ठीक हफ्ता पहले आई ‘सैयारा’ की कमाई की रफ़्तार को धीमा कर दिया है। जानिए दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में।
09:41 PM (IST) Aug 02
Tejashwi Yadav voter ID controversy: तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनका नाम बिहार की ड्राफ्ट मतदाता सूची में नहीं है और उनका EPIC नंबर बदल दिया गया है। उन्होंने इसे एक साज़िश बताया और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। जवाब में, आयोग ने क्या कहा जानिए…
08:57 PM (IST) Aug 02
एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' का ट्रेलर शनिवार (2 अगस्त) को रिलीज किया गया। लोकेश कनगराज के निर्देशन वाली इस फिल्म के ट्रेलर में रजनी के अलावा अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के 6 और बड़े स्टार दिखे। इनमें आमिर खान भी हैं। देखें लुक...
08:47 PM (IST) Aug 02
ED first arrest in Reliance Power Scam: Rs 3,000 करोड़ Reliance Power लोन घोटाले में ED ने फर्जी बैंक गारंटी देने वाले बिस्वाल ट्रेडलिंक के एमडी पार्थ सारथी बिस्वाल को किया गिरफ्तार। जानिए घोटाले का पूरा सच और जांच की स्थिति।
07:35 PM (IST) Aug 02
NEET PG 2025 Exam Day Guidelines: NEET PG परीक्षा 3 अगस्त को है। इसमें शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए NBEMS ने जरूरी दिशानिर्देश दिए हैं। जानिए एग्जाम डे पर रिपोर्टिंग टाइम, जरूरी डॉक्यूमेंट्स, क्या ले जा सकते हैं और किन चीजों पर है सख्त रोक।
07:19 PM (IST) Aug 02
Bengaluru में पहली बार नम्मा मेट्रो का इस्तेमाल आर्गन ट्रांसपोर्ट के लिए हुआ। Whitefield से आरआर नगर तक 55 मिनट में पहुंचा Liver और स्पर्श अस्पताल में Transplant कर बचाई गई एक युवा की जान। जानिए यह Medical Marvel कैसे बना Possible…
06:46 PM (IST) Aug 02
Bihar Police Vehicles: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को यातायात पुलिस के लिए 71 नए वाहनों का उद्घाटन और हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। इस पहल से राज्य में यातायात नियंत्रण, सड़क सुरक्षा और निगरानी को मज़बूती मिलेगी।
06:26 PM (IST) Aug 02
Shibu Soren Health News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत गंभीर है, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। किडनी की समस्या के चलते उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
06:02 PM (IST) Aug 02
Gravity return funny moment: 20 दिन की अंतरिक्ष यात्रा के बाद जब ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पृथ्वी पर लौटे, तो उनका लैपटॉप गिर पड़ा क्योंकि वह अब भी microgravity में जी रहे थे। जानिए अंतरिक्ष से लौटने के बाद उनके अनुभव और शारीरिक-मानसिक बदलाव।
05:58 PM (IST) Aug 02
CBSE 10th Compartment Result 2025: सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी। घोषणा होने के बाद स्टूडेंट्स results.cbse.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जानिए इस साल 10वीं बोर्ड में कितने छात्रों को कंपार्टमेंट मिला था।
05:11 PM (IST) Aug 02
एंटरटेनमेंट डेस्क. अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है। यह 2025 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई है। अब इस फिल्म की OTT रिलीज की जानकारी सामने आई है।
05:07 PM (IST) Aug 02
Putrada Ekadashi Vrat: पुत्रदा एकादशी का व्रत 5 अगस्त को पड़ने वाला है। इस दिन महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए रखती हैं। इस दिन कुछ ऐसे काम होते हैं, जिन्हें आपको बिना भी नहीं करना चाहिए। इससे आपको पाप चढ़ सकता है।
05:07 PM (IST) Aug 02
Army vs Police Constable Job: हर साल विभिन्न राज्यों की पुलिस और भारतीय सेना में बड़ी संख्या में कांस्टेबल पदों पर भर्तियां होती हैं। यहां जानिए पुलिस और सेना में कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और सैलरी में क्या फर्क होता है।
05:07 PM (IST) Aug 02
अहमदाबाद से जोधपुर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। अजमेर मंडल के मोरी बेड़ा स्टेशन के पास ट्रेन अचानक दो ऊंटों से टकरा गई, जिससे उसके इंजन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
04:38 PM (IST) Aug 02
Hast Rekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र में अनेक रेखाओं के बारे में बताया गया है, जो किसी की भी किस्मत चमका सकती है। ऐसी ही एक रेखा है विष्णु रेखा। ये रेखा बहुत कम लोगों की हथेली में होती है। छोटी सी ये रेखा बड़ा फायदा दिलाती है।
04:35 PM (IST) Aug 02
Prajwal Revanna Life term: पूर्व पीएम के पोते व पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को आजीवन कारावास की सजा, नौकरानी से रेप के मामले में दिए गए थे दोषी करार
04:29 PM (IST) Aug 02
Ganesh Chaturthi 2025 Date: इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व अगस्त 2025 के अंतिम सप्ताह में मनाया जाएगा। चतुर्थी तिथि दो दिन होने से लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि गणेश स्थापना किस दिन करें? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें गणेश चतुर्थी 2025 की सही डेट।
04:26 PM (IST) Aug 02
Who is IPS Mridul Kachhawa : गुंडों को गजनी बनाकर चोली पहनाने वाला राजस्थान का यह आईपीएस अफसर मृदुल कच्छावा सिर्फ अफसर नहीं, एक सिस्टम सुधारने वाला योद्धा है। उनकी कहानी हर उस युवा को प्रेरित करती है जो संघर्ष के बाद भी बड़ा सोचने की हिम्मत रखता है।
04:19 PM (IST) Aug 02
Deepti Sadhwani Weight Loss: दीप्ति साधवानी की वेट लॉस जर्नी बताती है कि डिसिप्लिन, बैलेंस और खुद से कमिटमेंट हो तो हर कोई फिट और हेल्दी बन सकता है। अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं, तो दीप्ति की तरह छोटे लेकिन स्मार्ट स्टेप्स से शुरुआत करें।
04:17 PM (IST) Aug 02
Rahul Gandhi Arun Jaitley Farm Laws: राहुल गांधी ने फार्म कानूनों को लेकर दिवंगत अरुण जेटली पर धमकी देने का आरोप लगाया। जेटली के बेटे रोहन जेटली और BJP ने इस दावे को 'फर्ज़ी' बताते हुए राहुल को आड़े हाथों लिया। पढ़ें पूरी खबर।
04:15 PM (IST) Aug 02
Ajay Devgn Films Opening Day Collection: अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खास जलवा नहीं दिखा पाई। मूवी ने 6.75 करोड़ कमाए। इसी बीच उनकी ऐसी 10 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो पहले दिन 10 करोड़ भी नहीं कमा पाईं।
03:51 PM (IST) Aug 02
Tribal Healthcare Crisis: ओडिशा के कंधमाल ज़िले के दूरस्थ गांव में सड़क न होने के कारण सांप काटने से एक महिला की जान चली गई। बेटी ने माँ को 5 किमी तक जंगल में पीठ पर ढोया, फिर भी समय पर इलाज नहीं मिल पाया।
03:39 PM (IST) Aug 02
Janmashtami Special: 16 अगस्त के दिन जन्माष्टमी मनाई जाने वाली है। ऐसे मौके पर आइए जानते हैं श्री कृष्ण से जुड़े उन विचारों के बारे में, जिसके अपनाने से आपका जीवन मंगलमय हो सकता है।
03:24 PM (IST) Aug 02
एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ़ सरदार 2' ने पहले दिन इस फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपए के आसपास कमाई की। वैसे तो इस फिल्म में लंबी-चौड़ी स्टार कास्ट है, फिर भी अजय देवगन की मुंहबोली बेटी के रोल में दिख रहीं रोशनी वालिया सबका ध्यान खींच रही हैं।
03:22 PM (IST) Aug 02
देश में ई-स्कूटर खरीदने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। Ather Energy कंपनी धांसू स्कूटर मार्केट में ला रही है। इस कंपनी के लोग दीवाने हैं। Rizta से लेकर Apex तक दमदार रेंज वाला स्कूटर मार्केट में उपलब्ध है।
03:11 PM (IST) Aug 02
Passive Aggressive Friend Signs: फ्रेंडशिप डे पर अपने रिश्ते का एक बार हेल्थ चेक जरूर करें। कुछ दोस्त पैसिव एग्रेसिव हो सकते हैं, जो आपकी मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं। यहां हम ऐसे 4 संकेत बता रहे हैं, जिनसे आप ऐसे दोस्त को पहचान सकते हैं।
03:01 PM (IST) Aug 02
Keanu Reeves Gesture: हॉलीवुड एक्टर Keanu Reeves का सोशल मीडिया पर ट्रेन में महिला को अपनी सीट ऑफर करने वाला वीडियो वायरल हो गया। 44 सेकंड के वीडियो को 8 लाख से ज्यादा व्यू मिले, लोग उनकी सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
02:42 PM (IST) Aug 02
Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के मसौदे में उनका नाम नहीं है। हालांकि, आयोग ने तुरंत उनके दावे की जांच की और सूची साझा की, जिसमें राजद नेता का पूरा विवरण था।
02:40 PM (IST) Aug 02
Raksha Bandhan 2025: इस बार 9 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राशि अनुसार खास रंगों की राखी बांधें तो इससे उनका गुड लक बढ़ सकता है।
02:39 PM (IST) Aug 02
Rajinikanth Life Facts: फिल्म कुली की वजह से रजनीकांत चर्चा में बने हुए हैं।, जो 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी बीच आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ फैक्ट्स और उनका असली नाम क्या है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
02:34 PM (IST) Aug 02
Success Story: IIT या NIT से पढ़ाई नहीं की, फिर भी अरनबी मित्रा ने Amazon जैसी बड़ी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर सफलता पाई। जानिए उनकी इंस्पिरेशनल जर्नी, पढ़ाई, मेहनत और करियर से जुड़ी खास बातें जानिए।
02:16 PM (IST) Aug 02
Ashwini Vishnoi Gold Medal: भीलवाड़ा की बेटी अश्विनी विश्नोई ने Under-17 World Wrestling Championship में सोने का पदक जीत कर राजस्थान की पहली महिला पहलवान के रूप में इतिहास रचा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 5 बार गोल्ड मेडल जीतकर अपनी ख्याति बनाई है।
02:15 PM (IST) Aug 02
Premanand ji Maharaj Pravachan: 16 अगस्त के दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाने वाला है। इससे पहले स्वामी प्रेमानंद महाराज ने भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा सबसे पावरफुल मंत्र बताया है, जिसे बारे में भक्त जानना चाहते थे।
02:14 PM (IST) Aug 02
Saiyaara फिल्म ने 15 दिन में 284.75 करोड़ रुपए की कमाई कर रोमांटिक फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा। फिल्म के एक्टर राजेश कुमार ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया, जब वे ₹2 करोड़ के कर्ज में फंसे थे और बच्चों के लिए चॉकलेट तक नहीं खरीद सके थे।