Atiq Ahmed के बेटे की मौत पर घर पहुंचे Akhilesh Yadav के विधायक, जमकर हो रही फजीहत!

Share this Video

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत गुरुवार को सड़क हादसे में हो गई। उसका शव प्रयागराज पहुंचने पर तमाम रिश्तेदारों औऱ समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। हालांकि इस बीच सपा विधायक के वहां पहुंचने की चर्चा जोरो-शोरों से रही। रानीगंज से सपा विधायक डॉ. आर के वर्मा भी वहां पर पहुंचे। विधायक ने अपने ट्विटर औऱ फेसबुक पर इस पोस्ट को शेयर किया। कुछ फोटोज के साथ उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि पूर्व सांसद स्व.अतीक अहमद जी के छोटे पुत्र आबान के निधन की सूचना पर हटवा,प्रयागराज में परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। विधायक जी की इस पोस्ट के बाद कई समर्थकों ने तो शोक संवेदना व्यक्त की लेकिन कुछ की नाराजगी खुलकर सामने आ गई। तो चलिए बिना देरी किए उन कमेंट्स पर भी नजर डालते हैं जो विधायक जी की फजीहत पर उतर आए।

Related Video