
'राहुल गांधी जवाब दो' संसद परिसर में कांग्रेस के खिलाफ NDA MPs का जोरदार प्रदर्शन
NDA के सांसदों ने झारखंड के रांची में चल रहे प्रोटेस्ट में पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में संसद के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही, उन्होंने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर प्रस्तावित बहस में शामिल होने से इनकार करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। NDA सांसदों ने संसद लाइब्रेरी से मकर द्वार तक मार्च किया और "राहुल गांधी जवाब दो" व "राहुल गांधी भागो मत" जैसे नारे लगाए।