
Sanitation Workers Protest: दिल्ली में फिर आंदोलन! न्याय की मांग के साथ सफाईकर्मियों ने खोला मोर्चा
दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी अनिल की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। हत्या के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी NH 24 पर जुटने लगे। जिसे देखते हुए NH-24 पर खिचड़ीपुर बस स्टैंड पर दिल्ली पुलिस और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। न्याय की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी वहां जमा हुए।