शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव से पहले जब-जब दरगाह हजरत शाह मीना शाह की मजार पर चादर चढ़ाई है, तब-तब सरकार बनाई है. 2003 में चुनाव से पहले यहां चादर चढ़ाई थी तब भी सपा की सरकार बनी थी। 2012 में चुनाव से पहले यहां चादर चढ़ाई थी तब भी सपा की सरकार बनी थी और आज यहां दरगाह हजरत मखदूम की मजार पर फिर चादर चढ़ाई है। इस बार भी सपा की सरकार बनेगी।
लखनऊः आगामी विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Elecion) में भतीजे अखिलेश यादव की जीत के लिए दुआ करने चाचा शिवपाल यादव (Shivapal Yadav) लखनऊ की दरगाह शाह मीना शाह पहुंचे। यहां उन्होंने चादरपोशी भी की। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि दुआ की है कि यूपी में अगली सरकार अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की बने। दरगाह में काफी संख्या में शिवपाल यादव के समर्थक भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब सब नाराजगी दूर हो चुकी है। आगामी चुनाव में बीजेपी को हराकर भतीजे अखिलेश की नेतृत्व वाली सरकार बनाना है।
गठबंधन हो गया है, सीटों पर बात तय हो जाएगी: शिवपाल
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव से पहले जब-जब दरगाह हजरत शाह मीना शाह की मजार पर चादर चढ़ाई है, तब-तब सरकार बनाई है. 2003 में चुनाव से पहले यहां चादर चढ़ाई थी तब भी सपा की सरकार बनी थी। 2012 में चुनाव से पहले यहां चादर चढ़ाई थी तब भी सपा की सरकार बनी थी और आज यहां दरगाह हजरत मखदूम की मजार पर फिर चादर चढ़ाई है। इस बार भी सपा की सरकार बनेगी। शिवपाल ने कहा कि इस बार के चुनाव में सपा के साथ गठबंधन है और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। हालांकि सीटों के सवाल को टालते हुए शिवपाल ने कहा की गठबंधन हो गया है और सीटों को लेकर बैठकर बात हो जाएगी।
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
Sep 06 2024, 12:15 PM IST
May 09 2024, 01:24 PM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST