
Amroha Viral Marriage: 3 सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, दूल्हे ने खुद बताया सच
उत्तर प्रदेश के अमरोहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 3 सगी बहनों ने एक युवक से शादी रचा ली। वायरल हो रहे वीडियो के सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे है। हालांकि वीडियो में दिख रहे चारों शख्स ने इस शादी को रियल बताया।