Atiq Ahmad की पत्नी शाइस्ता तोड़ेंगी फरारी ? या अबान के जनाजे से भी रहेंगी दूर

Share this Video

झांसी में तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। गुरुवार को हुए इस हादसे के बाद शुक्रवार को अबान का शव प्रयागराज पहुंचा। यह भीषण हादसा तब हुआ जब अबान अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। हालांकि इस हादसे के बाद एक सवाल है जो अभी भी अनसुलझा है। सवाल यह है कि क्या अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन बेटे की मौत के बाद अपनी फरारी खत्म कर सामने आएंगी?

Related Video