
Bahraich News : चाचा के सामने 13 साल के भतीजे को खा गया मगरमच्छ, जिंदा ही लील लिया!
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बौंडी थाना क्षेत्र के मुरौवा गांव में घाघरा नदी के किनारे एक मगरमच्छ ने बच्चे को जिंदा निगल लिया। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई। बाद में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।